February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान : वीआईपी के बारे में वायरल वीडियो पर राजनीति करना कांग्रेस को भारी पड़ेगा

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला फिर चर्चाओं में आ गया है। कांग्रेस ने इन आरोपों के बाद भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुष्यंत गौतम को इस वजह से टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो अनुसूचित जाति से आते हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि अनुसूचित जाति को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल टारगेट कर रहे हैं। अंकिता भंडारी मामले पर अनुसूचित जाति के साथ राजनीति करना कांग्रेस को भारी पड़ेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अपुष्ट वायरल वीडियो पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही है। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का राग अलापने वाली कांग्रेस समय पर सबूत मांगने पर पीठ दिखा गई। मामले में कांग्रेस गंभीर होती तो अदालत में साक्ष्यों के साथ बयान दे सकती थी। भट्ट ने कहा कि उस समय डीजीपी ने सार्वजनिक अपील की थी कि यदि किसी को वीआईपी के बारे में जानकारी है तो आए और बताए। तब किसी ने नहीं बताया और न आज बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपुष्ट वायरल वीडियो को छेड़छाड़ वाला बताते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस उसे राजनीतिक हथियार बनाने का प्रयास कर रही है। जबकि जिस महिला का ऑडियो वायरल किया है, उसके पिछले कृत्य और राजनीतिक षडयंत्र किसी से छिपे नहीं है। कहा कि बिना पुष्टि आरोप लगाने वाली कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कड़ी जांच का ही नतीजा है कि आरोपी अभी तक जमानत पर बाहर नहीं आ पाए। अंकिता के परिजनों के मन मुताबिक सरकारी वकील दिए। उनकी हर मांग को पूरा किया गया। कांग्रेस राजनीतिक स्टंटबाजों के चक्कर में जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका का निर्वहन नहीं कर रही है। आरोपियों को 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कांग्रेस को ही यह बताना चाहिए कि वीआईपी कौन है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र राठौरने भी मीडिया के समानेआकर अपनी कथित पत्नी के द्वारा उन्हें बदनात करने की नीयत से एक एआई आडियो वायरल करने का अरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से इस ऑडियो की फारेंिसक जांच करने की मांग कर रहे है। पूर्व विधायक ने वायरल ऑडियो की जांच को लेकर पुलिस को तहरीर देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *