Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी ने 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारियों के तबादले

रूद्रपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ;एसएसपीद्ध अजय गणपति ने जनपद की कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से 10 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को फील्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात दिनेश भट्ट को प्रभारी चौकी बरा बनाया गया है, जबकि सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक को डीसीआरबी शाखा भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अशोक काण्डपाल को कोतवाली रूद्रपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनकी जगह पुलिस लाइन से सुरेन्द्र सिंह खड़ायात को बन्नाखेड़ा चौकी की कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में, कोतवाली आईटीआई से मोज सिंह धौनी को प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी बनाया गया है। कुण्डेश्वरी के वर्तमान प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी रम्पुरा की जिम्मेदारी दी गई है। रम्पुरा चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा को अब गढ़ीनेगी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है और गढ़ीनेगी के प्रभारी दीपक तिवारी को अब सरकड़ा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *