Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

रुद्रपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बगवाड़ा चौकी पुलिस ने 31-36 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले में जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक सुरेन्द्र रिंगवाल ने बताया कि वह अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के लिए निकले थे। चेकिंग के दौरान बगवाड़ा मंडी के समीप स्थित चंद्रपाल की पार्किंग के पास एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में पीछे हटने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान नदीम पुत्र मोईनुद्दीन निवासी ग्राम शिमरा, थाना माधोटांडा, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान नदीम के पास से कुल 31-36 ग्राम शुद्ध स्मैक बरमाद की गयी। पकड़े गए नदीम ने पूछताछ में कबूल किया कि वह मजदूरी करता है लेकिन पैसों की लालच में स्मैक बेचने लगा। उसने बताया कि वह यह माल किसी अज्ञात व्यक्ति से उत्तर प्रदेश में लेकर आया था, जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। आरोपी की जेब से 700 रुपये नकद बरमाद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि यह रुपये वह अपने घर से लेकर आया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में एसओजी के उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *