Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

51 हजार से अधिक की नकदी और आईफोन भी बरामद
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बगवाड़ा क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब छह किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। शनिवार तड़के उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त और संदिग्धों की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान पुलिस टीम बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में किच्छा रोड पर पहुंची, जहां भट्टðे वाली गली में एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक का कट्टðा लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति के पास मौजूद कट्टðे से 5-890 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा अभियुक्त की जामातलाशी में पुलिस को 51,300 रुपये की नकद धनराशि, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स और आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजीव कुमार निवासी बगवाड़ा भट्टðा, रुद्रपुर बताया। अभियुक्त मूल रूप से बिलासपुर, जिला रामपुर का रहने वाला है। पूछताछ में अभियुक्त राजीव ने कबूल किया कि वह पिछले डेढ़ साल से गांजे की तस्करी कर रहा है। उसने बताया कि वह भूरारानी निवासी मुकेश साहनी उर्फ डल्ला से कम दाम में गांजा खरीदकर लाता था और फिर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। बरामद हुई नकदी को उसने गांजा बेचकर कमाई गई रकम बताया। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र रिंगवाल, उपनिरीक्षक जीवन अधिकारी, एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, कांस्टेबल विनोद खत्री, कृष्णा टम्टा, ताजवीर शाही, देवेंद्र तोमक्याल और महिला कांस्टेबल ममता आर्या शामिल रहीं। पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी और ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से विधिक कार्यवाही पूरी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *