February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देर रात खालिद के घर पहुंची एसआईटी

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच तेज हो गई है। एस आईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी टीम के साथ देर रात आरोपित खालिद के घर पहुंचीं और तीन घंटे से अधिक समय तक स्वजन से सख्त पूछताछ की। इस दौरान खालिद की बहन और पिता से अलग-अलग गहन सवाल-जवाब किए गए। टीम ने घर की तलाशी लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। जया बलूनी ने बताया कि खालिद की बहन की ओर से अभी तक मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं सौंपे गए हैं, इसलिए आगे पूछताछ जारी रहेगी। देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। एसआईटी का कहना है कि जब तक सभी बयानों में समानता नहीं आती, तब तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *