February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तिलक लगाकर बहनों ने की भाई की दीर्घायु की कामना

रुद्रपुर। भाई बहन पावन रिश्तों का पर्व भैया दूज हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर सभी बहनें अपने प्यारे भाईयों के माथे पर रोली, चावल और फूलों से तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना कर रही हैं। वहीं भाईयों द्वारा बहनों को नगद व अन्य उपहार दिये जा रहे हैं। भैया दूज एक ऐसा पर्व है जो हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में हर रिश्ता काफी अहम होता है । भाई बहन का रिश्ता वास्तव में एक ऐसी अनमोल डोर है जो गुजरते समय के साथ साथ और भी मजबूत होती जाती है। भारतीय संस्कृति में भाई बहन का पावन रिश्ता स्नेह, विश्वास, समर्पण, सुरक्षा व खून के सम्बंधों से जुड़ा होता है। भैया दूज का पर्व दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है। बहनें भाई को तिलक लगाने के साथ ही आरती उतारती हैं और दिया जलाकर उनके हमेशा मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। जो भाई बहन किन्ही परिस्थितियों के कारण एक दूसरे से दूर हैं वह इस पावन पर्व को फोन, विडियो कॉल आदि डिजिटल माध्यमों से मनाकर एक दूसरे को अपने करीब महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *