Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसान सुखवंत सिंह की मौत पर उबला सिख समाज, सीबीआई जांच और बर्खास्तगी की मांग

पुलिस प्रशासन की प्रताड़ना के खिलाफ भरी हुंकार
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। पैगा गांव काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह द्वारा खुद को गोली मारकर की गई खुदकुशी के मामले को लेकर गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी रुद्रपुर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पास किए गए। जिनमें तय किया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा अन्य लोगों को मांगों के साथ एक पत्र लिखा जाएगा। गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी यह मांग करती है कि जिस तरह से मृतक सुखवंत सिंह ने अपनी वीडियो में जिन-जिन आरोपियों का नाम लिया है भले वह कोई पब्लिक का आदमी है या कोई पुलिस से संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उन सभी पर एफआईआर दर्ज करके इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। जैसा कि मृतक सुखवंत सिंह ने बताया कि थाना इंचार्ज कुंदन रौतेला ने सिख समाज के लिए बहुत ही भद्दी और ना सहने योग्य शब्दावली का इस्तेमाल किया है जो बहुत ही निंदनीय है। गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी यह मांग करती है कि कुंदन रौतेला जैसे आदमी पुलिस महकमें में अपनी सेवाएं देने लायक नहीं है। इसलिए कुंदन रौतेला को केवल सस्पेंड ही नहीं बल्कि उसकी नौकरी से तुरंत बखार्स्त किया जाए। क्योंकि भाई सुखवंत सिंह ने आत्महत्या शासन प्रशासन की घोर लापरवाही और शासन प्रशासन के द्वारा अपनी ड्यूटी और फर्जों को पूरा न करने के कारण की गई है। इसलिए गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी यह मांग करती है कि सुखवंत सिंह के परिवार के अपने हुए चार करोड रुपए के आर्थिक नुकसान की भरपाई के अलावा शासन की तरफ से उसको अतिरिक्त 4 करोड रुपए परिवार को मुआवजे के रूप में दिए जाएं। जिस तरह से सुखवंत सिंह के परिवार के सदस्यों के बयान बदले जा रहे हैं या बदलवाए जा रहे हैं गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी यह महसूस करती है कि परिवारिक मेंबरों के ऊपर काफी दबाव है। ऐसे हालातो में सीबीआई की जांच और भी जरूरी हो जाती है। गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी परिवार से भी यह विनती करती है कि गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की सेवाओं की जहां पर भी जरूरत महसूस करें वह हमें याद करें हम परिवार के साथ हर तरीके से खड़े हैं। 20 जनवरी को वीर सुखवंत सिंह की अंतिम अरदास है उसे अंतिम अरदास में अधिक से अधिक संगत को पहुंचाने की विनती की गई। 20 जनवरी तक इस मसले में की जाने वाली कार्रवाई को देखते हुए दोबारा फिर इस मसले पर गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी की मीटिंग जल्द ही बुलाई जाएगी। बैठक में गुरुद्वारा 6 केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदरसिंह, महासचिव प्रतिपाल सिंह, सुरमुख सिंह विर्क, गुरमीत सिंह अजमेर सिंह, हरजीत सिंह विरदी, जीत सिंह चाचू, बलविंदर सिंह, सोमपाल सिंह, परविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, हरि सिंह ग्रोवर, करनैल सिंह नागपाल, रंजीत सिंह, दीप अदलखा, मनजीत सिंह मक्कड़, सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर, बलदेव सिंह बाजवा, अवतार सिंह चावला, अमर सिंह रायपुर, हरभजन सिंह बिंदु खेड़ा, इत्यादि अन्य कमेटी मेंबर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *