February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिवाली से पहले बाजार में चांदी की किल्लत ,ब्लैक में खरीदने को मजबूर ग्राहक!

रुद्रपुर। धनतेरस से पहले बाजार में चांदी की किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को ब्लैक में चांदी खरीदनी पड़ रही है। बाजार में केवल चांदी के बर्तन, मूर्तियां और छोटे सामान ही नजर आ रहे हैं, जबकि चांदी के सिक्के और सिल्वर बार जैसी वस्तुएं पूरी तरह से नदारद हैं। जानकारों का कहना है कि बीते एक हफ्ते में चांदी की मांग अचानक इतनी तेज हो गई कि कई कारोबारियों ने इसे स्टॉक करना शुरू कर दिया। मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम हो गई, जिससे चांदी की खुदरा उपलब्धता बाजार से लगभग खत्म हो गई। जानकारों के अनुसार, बीते सप्ताह अचानक चांदी की डिमांड में उछाल देखा गया। लोगों को लगा कि मांग बढ़ने से चांदी के दाम और ऊपर जा सकते हैं और उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते लोगों ने बड़ी मात्र में चांदी खरीदकर स्टॉक कर ली। अब जबकि धनतेरस और दिवाली जैसे पर्व पर चांदी की पारंपरिक खरीदारी होती है, बाजार में आपूर्ति ठप पड़ गई है। स्थानीय सर्राफा बाजार के एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया पिछले चार-पांच दिनों से हमारे पास चांदी का नया स्टॉक नहीं आ पाया है। जो थोड़ा-बहुत था, वो भी प्री-बुकिंग में चला गया। लोग लगातार पूछ रहे हैं, लेकिन हमें खुद नहीं पता कि अगला स्टॉक कब आएगा। धनतेरस पर तो स्थिति और भी गंभीर हो गई। कई ग्राहक दुकानों से खाली हाथ लौटते देखे गए, क्योंकि उन्हें मनचाहा चांदी का सामान नहीं मिल सका। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द ही चांदी का नया स्टॉक बाजार में नहीं आया, तो दिवाली तक किल्लत और बढ़ सकती है।इस बीच कुछ दुकानदार चुपचाप प्रीमियम दरों पर चांदी बेच रहे हैं, जिससे बाजार में कालाबाजारी जैसी स्थिति बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *