Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

रुद्रपुर। ब्लॉक रोड पर स्थित खाली भूखंड में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि वह बुरी तरह क्षत विक्षत हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सका है। जानकारी के अनुसार काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी से ब्लॉक की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित खाली भूखंड में चाहर दिवारी के पीछे कुछ लोगों ने शव देखा। जब पास जाकर देखा गया तो शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ प्रशांत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से आसपास छानबीन कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की, लेकिन शव की स्थिति और मौके से कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। शव भूखंड की चाहरदीवारी के पीछे पड़ा था। शव कई दिन पुराना होने का अनुमान है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक युवक ने पर नीले रंग की पैंट और ऊपर धारीदार लाइनिंग वाली कमीज पहनी हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *