February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारिश से रूद्रपुर हुआ पानी पानी, जलभराव से कई व्यापारियों को नुकसान

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। आज प्रातः करीब डेढ़ घंटे की बरसात में ही जिला मुख्यालय जलभराव की समस्या से जूझने लगा। नगर के तमाम बाजार ,गली मौहल्ले जलभराव से तरबतर हो गये। जिससे जहां बाजार क्षेत्र में त्यौहारों के मोके पर व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं लोगों को भी आवागमन में परेशानियों से जूझना पड़ा। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल जलभराव क्षेत्रें में पहुंचे और उन्होंने निगम कर्मियों से पानी निकासी का कार्य शुरू करवाया। आज प्रातः नगर में करीब डेढ़ घंटा बरसात होने से मुख्य बाजार सहित आवास विकास, गल्ला मंडी, आदर्श कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, किच्छा बाईपास रोड़, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, काशीपुर बाईपास रोड़, गाबा च।ैक समेत तमाम जगहों पर भारी जलभराव हो गया। मुख्य बाजार व हाई वे पर दुकानें लगाये व्यापारियों को बरसात से भारी नुकसान हुआ है। इसका प्रमुख कारण करवा चौथ व्रत, दीपावली सहित कई त्यौहार बिलकुल नजदीक आ चुके हैं और सभी व्यापारियों ने जहां अपनी दुकानें सामान उसे पूरी तरह से भर ली है तो वहीं सड़क किनारे ठेली लगाकर त्यौहारी सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों की दुकानें भी पूरी तरह से सज गई हैं। ऐसे में आज हुई बरसात ने ठेलियों पर लगाये सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बाजार में जलभराव हो जाने से बरसात का पानी कई दुकानों के भीतर आ गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर को जलभराव से मुक्त करने के लगातार दावे किया जाते रहे हैं लेकिन जब बरसात शुरू होती है तो निगम के दावों का असली चेहरा सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी त्यौहारी सीजन में बरसात के कारण व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। इसका स्थाई समाधान होना जरूरी हो गया है। संजय जुनेजा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, पार्षद चिराग कालड़ा के साथ जलभराव क्षेत्रें का भ्रमण कर उनको वास्तविकता से अवगत कराते हुए इसका स्थाई समाधान कराने का आग्रह किया। हांलाकि वर्षा रूकने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी थी परंतु तब तक अनेक व्यापारियों का काफॅी नुकसान हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *