February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लव जिहाद के मामले में हिंदूवादी संगठनों का कोतवाली में हंगामा

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। बहुचर्चित लव जिहाद के एक मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आज हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि करीब एक वर्ष पूर्व गैर सम्प्रदाय के युवक ने हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। दो दिन पूर्व पीड़िता ने मीडिया के सामने कहा था कि उक्त युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया साथ ही उसका धर्म परिवर्तन की भी कोशिश की। इस मामले में लड़की की ओर से युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि अब लड़की किसी दबाव में आकर अपने बयान बदलती जा रही है और संगठन को ही सवालों के घेरे में ले रही है। उनका कहना था कि पुलिस संरक्षण में आखिर अचानक लड़की अपने बयान क्यों बदलने लगी है? इसके लिए उस पर पुलिस को गुमराह करने का मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े किये। उनका कहना था कि मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करे। जिसके बाद हमारा संगठन इस मामले से स्वयं को अलग कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *