पंतनगर पहुंचने पर राजनाथ सिंह का हुआ भव्य स्वागत
पंतनगर(उद संवाददाता)। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान वाली पारंपरिक टोपी भी पहनाई। एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री के आगमन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनकी अगवानी की। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कुछ समय के अल्प विश्राम और अनौपचारिक चर्चा के उपरांत रक्षा मंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से अपने अगले गंतव्य हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रें में कड़े इंतजाम किए गए थे।
