Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले प्रधानमंत्री मोदी : जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की अपनी दो दिवसीय दौरे से वापस आ गए हैं। भूटान से लौटने के बाद पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी। पीएम ने कहा, ‘इस साजिश के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *