Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चर्चित ब्लागर ज्योति अधिकारी ने जंगल में किया आत्म हत्या का प्रयास, पुलिस महकमे में हड़कंप

हल्द्वानी । यहां बीते कई दिनों से चल रहे सोशल मीडिया विवाद ने उस समय बेहद गंभीर रूप ले लिया जब चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने रानीबाग क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास स्थित घने जंगल में घेराबंदी कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया और उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम ज्योति अधिकारी रानीबाग के जंगलों में पहुंचीं और फेसबुक पर लगभग 25 मिनट तक लाइव वीडियो प्रसारित किया। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए पुलिस और एक अन्य महिला ब्लॉगर पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला ब्लॉगर उनके चरित्र पर लगातार भद्दी टिप्पणियां कर रही है, लेकिन पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी तनाव और उपेक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही। लाइव वीडियो वायरल होते ही काठगोदाम पुलिस एक्टिव हुई। थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रेस की और जंगल के भीतर ज्योति अधिकारी को ढूंढ निकाला। पुलिस ने उन्हें आत्मघाती कदम उठाने से ऐन वक्त पहले सुरक्षित रोक लिया। फिलहाल वह अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों ने उन्हें इस कदम के लिए मजबूर किया। ज्योति अधिकारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। जनवरी 2026 में उन पर कुमाऊँनी महिलाओं और लोक देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी दौरान एक जनसभा में दरांती लहराने के कारण उन पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सार्वजनिक माफी भी मांगी थी। ताजा विवाद दो महिला ब्लॉगरों के बीच रोस्टिंग को लेकर शुरू हुआ था। ब्लॉगर सुनीता भट्टð ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ज्योति अधिकारी और उनके पति ने चौपाटी क्षेत्र में उनके फूड स्टॉल पर हमला किया और मारपीट की। वहीं, संपदा विहार के व्यापारी नीरज भट्टð ने भी ज्योति और उनके पति पर घर के सामने अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *