February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापार मंडल चुनाव मतगणना रुकने पर सियासत तेज,विधायक भुवन कापड़ी ने प्रशासन पर लगाए आरोप

खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव की मतगणना को प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी की हार की आशंका को देखते हुए कुछ नेताओं व समर्थकों ने मतगणना स्थल पर हंगामा किया, जिसका फायदा उठाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थगित कर दी। विधायक कापड़ी ने सत्ता पक्ष और प्रशासन के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की। गौरतलब है कि बुधवार को संपन्न हुए व्यापार मंडल चुनाव की मतगणना के दौरान अचानक हंगामा हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने मतगणना पर रोक लगाते हुए मतपेटियों को एक कमरे में बंद कर सील कर दिया। इसके बाद से ही पक्ष और विपक्ष के बीच आरोपदृप्रत्यारोप का दौर जारी है। फिलहाल मतगणना दोबारा कब शुरू होगी, इसको लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *