पुलिस ने ठुकराल का गनर हटाया
रूद्रपुर। ऑडियो क्लीपिंग का जिन्न बाहर आने के बाद पूर्व विधाायक ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के साथ ही अब ठुकराल का गनर भी हटा दिया गया है। बता दें करीब एक वर्ष पूर्व ठुकराल के खिलाफ कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने ठुकराल पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया था। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। करीब एक साल बाद ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की सुगबुगाहट के बीच अचानक फिर से मीना शर्मा ने आडियो प्रकरण पर फिर मोर्चा खेालते हुए बीते दिनों पुलिस को रिमाइंडर तहरीर सौंपी थी, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की मांग को लेकर मीना शर्मा ने कोतवाली में समर्थकों के साथ धरना भी दिया जिसके बाद पुलिस ने ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और अब ठुकराल का गनर भी बुधवार को हटा दिया है। ठुकराल ने आज प्रेस काफ़ंफ्ेस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जानबूझकर उनसे सुरक्षा हटाई गयी है उन्होनें कहा कि वह इन षडयंत्रें से डरने वाले नहं है पुलिस चाहे तो वह अपना शस्त्र लाईसेंस भी सरेंडर करने को तैयार हैं। ठुकराल ने कहा कि मैंने गनर मांगा नहीं था,मुझे खुद दिया गया था।
