February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने किया बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च,8 बाबाओं सहित 70 संदिग्धा लिए हिरासत में

हल्द्वानी । आगामी दीपावली पर्व को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से मंगलवार की सायं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल फ्रलैग मार्च एवं औचक निरीक्षण किया। शहर में बाजारों और गलियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ऑपरेशन सैनेटाइज के तहत एसएसपी मीणा स्वयं पुलिस अधीकारियों और जवानों के साथ कारखाना बाजार, साहूकार बाजार, पटेल चौक, नया बाजार, बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार’ आदि क्षेत्रों में पहुंचे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों से सत्यापन संबंधित पूछताछ की तथा बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को अपने प्रतिष्ठान में न रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों को चेताया और शालीनता व अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस ने शहर के विभिन्न बिंदुओं पर नाकाबंदी व पिकेट डड्ढूटी लगाकर चेकिंग अभियान चलाया, जिससे चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध बाजार से बाहर न जा सके। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा सत्यापन कार्यवाही की गई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुल 70 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। जिनमें 8 संदिग्ध बाबा भी शामिल हैं। कोतवाली हल्द्वानी में सभी से पूछताछ एवं तस्दीक की जा रही है, सही पाए जाने पर छोड़ा जाएगा, अन्यथा आवश्यक काइनूनी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण टीम में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा,यातायात प्रभारी महेश चंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी,विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, सीपीयू प्रभारी, महिला/पुरुष पीएसी, डॉग स्क्वॉड टीम एवं थाना- चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान अनुशासन का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने बच्चों और कीमती सामान का ध्यान रखें, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *