February 20, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओवरलोडिंग के खिलाफ चला पुलिस का अभियान, 17 वाहन सीज, 24 के चालान

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कड़े निर्देशन में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जनपद भर में ओवरलोडिंग के विरुद्ध वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 24 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए, जबकि 17 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 14 वाहनों के विरुद्ध कोर्ट चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के विवरण के अनुसार, कोतवाली सितारगंज पुलिस ने सर्वाधिक सक्रियता दिखाते हुए 05 ओवरलोड वाहनों के चालान किए और सभी 05 वाहनों को सीज कर दिया। यातायात पुलिस रुद्रपुर द्वारा 06 वाहनों के चालान, 01 वाहन सीज और 05 कोर्ट चालान किए गए। थाना पुलभट्टा में 03 वाहनों के चालान, 03 सीज और 03 कोर्ट चालान किए गए। वहीं कोतवाली किच्छा में 03 चालान, 02 सीज और 01 कोर्ट चालान की कार्रवाई हुई। कोतवाली काशीपुर और केलाखेड़ा में भी 02-02 वाहन सीज कर उनके कोर्ट चालान किए गए। पंतनगर पुलिस ने 02 वाहनों को सीज किया, जबकि आईटीआई पुलिस द्वारा 01 वाहन का चालान कर उसे कोर्ट भेजा गया। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार का सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *