February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अचानक तबियत बिगड़ने से पीएसी के एएसआई की मौत

रुद्रपुर । बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के कौशल्या एनक्लेव में रह रहे 31वीं पीएसी के एएसआई पुष्कर सिंह चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मूल रूप से ग्राम बिसराड़ी, चंपावत निवासी पुष्कर सिंह चौधरी 31वीं पीएसी में एडिशनल प्लाटून कमांडर के पद पर कार्यरत थे।बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करदिया।घटना की सूचना मिलते ही बगवाड़ा चौकी से उपनिरीक्षक मोहन चंद जोशी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। एसएस आई केसी आर्या ने बताया कि सिडकुल पुलिस के माध्यम से विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *