मुख्यमंत्री धामी ने किया ऊधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ
295.21 करोड़ के 61 कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया
रूद्रपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क में आयोजित भव्य ऊधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर किया शुभारम्भ किया। उन्होंने ₹295.21 करोड़ के 61 कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने ₹123.91 करोड़ के 26 कार्य, जिसमें चिकित्सा विभाग का ₹20.35 करोड़ के 01 कार्य, लोनिवि के ₹9.01 करोड़ के 05, नगर निगम रूद्रपुर के ₹38.60 करोड़ के 09, पशुपालन विभाग के ₹4.74 करोड़ का 01, संस्कृति विभाग का ₹95 लाख का 01, सिंचाई विभाग का ₹26.52 करोड़ के 02, खेल विभाग के ₹19.02 करोड़ के 04, शिक्षा विभाग के ₹3.18 करोड़ का 01, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का ₹96 लाख का 01, नगर पालिका परिषद बाजपुर का ₹58 लाख का 01 कार्य का लोकार्पण किया।
इसी तरह ₹171.30 करोड़ के 35 कार्यो की भी मुख्यमंत्री ने शुरुआत की । इस क्रम में लोनिवि. के ₹93.92 करोड़ के 05 कार्यो का, नगर निगम रूद्रपुर के ₹59.53 करोड़ के 19 कार्याे का, पशुपालन विभाग के ₹ 3.47 करोड़ के 01 कार्य, शिक्षा विभाग के ₹7.41 करोड़ के 02 कार्यो, ग्रामीण निर्माण विभाग के ₹6.97 करोड़ के 08 कार्यो का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 05 घोषणाएं की, जिसमें मानसखंड कोरिडोर के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर,शिव मंदिर व नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए शिव प्रतिमा की स्थापना, नगर निगम रूद्रपुर के पर्यावरण मित्रों के लिए खेड़ा में आवास निर्माण, भूरारानी व गंगापुर रोड का चौड़ीकरण, अटारिया चौक से इंद्रा कॉलोनी तक रोड का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष ₹O2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने की घोषणा भी की।


