शराब तश्करी करने वालों के खिलाफ नव युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने शुरू किया अभियान
बागेश्वर। जिले को नशा मुक्त करने का अभियान जोर शोर से चल रहा है।पर आबकारी विभाग की लापरवाही और नशा तश्करो को मिल रहे संरक्षण का फायदा उठाकर नशा तश्कर गांवों में अवैध तश्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।उन्हें पुलिस प्रशासन का भी भय नही रहता है।अब दीपावली पर्व के नजदीक आते ही नशा तश्करो की मौज आने लगी है।नशे की तश्करी करने वाले अपने एजेंटों को शराब की खेप पहुंचाने में जुट गए है।जबकि जिम्मेदार आबकारी विभाग इस ओर आंख मूंदे हुए हैं।लोगों ने आबकारी विभाग और अन्य जिम्मेदारों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।वही गत रात्रि कपकोट तहसील के जगथाना गांव के नव युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने गांव को नशामुक्त बनाने के संकल्प लेते हुए ऐसे तश्करी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार की रात कार में अवैध शराब की खेप भरकर ला रहे तश्करो को गांव के पास एकत्रित होकर शराब तश्करी करने वालों को पकड़कर शराब को कपकोट थाना पुलिस को बुलाकर अवैध शराब को कपकोट पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि यदि आबकारी विभाग और पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। गांव में किसी को भी शराब परोसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष खुशाल सिंह दानू ने बताया कि उनके गांव में लगातार शराब की तस्करी बढ़ रही है।इससे समाज दूषित हो रहा है। इसे देखते हुए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने शराब तस्करी रोकने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कारों को रोककर शराब उतारी। इसकी सूचना कपकोट पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की खेप को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव भी किया। कहा कि शराब किसकी है और कहां जा रही है, इसका खुलासा पुलिस करे। जिसकी शराब है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 26 पेटी अवैध शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मौके पर बरामद कार को भी जब्त कर सीज किया।वही लोगों ने इसके लिए आबकारी विभाग पुलिस को जिम्मेदार मानते हुए नशा तश्करी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई नही हो पाने से उनके हौसले बुलंद होने की बात कही।लोगों ने कहा कि सरेआम बारों में अवैध तरीके से शराब की विक्री होती है।पर सब कुछ जानने के बाद भी आबकारी विभाग पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नही देता है। इस दौरान पुलिस ने नशा तश्करीकरते हुए पकड़े गए अभियुक्त तनुज गढिया उर्फ तारा पुत्र आनन्द सिहं निवासी लीली व सुमित शाही पुत्र हरीश शाही निवासी असो थाना कपकोट को वाहन संख्या यूके-02 बी- 4849 अल्टो में अवैध शराब 11 पेटी मैक्डवल न. वन 1, रम व पांच पेटी बीयर व 10 पेटी 8 पीएम गोल्ड व्हिस्की के साथ गिरफ्रतार कर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया।वही युवक मंगल दल और महिलामंगल दल की इस पहल की सराहना की जा रही है।
