February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिहार में एनडीए ने किया एकतरफ़ा उलटफेर,महागठबंधन की करारी हार !

पटना /देहरादून। बिहार में एक बार फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता ने भरोसा जताया है। साढ़े तीन बजे तक की मतगणना के मुताबिक एनडीए 209 सीटों पर आगे है। दोपहर 2 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90, जदयू 80, राजद 29, लोजपा रामविलास 20, कांग्रेस 5, एआईएमआईएम 5, हम 5 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रहा है।  राघोपुर विधानसभा सीट पर 21वें राउंड की गिनती में तेजस्वी यादव 4937 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश को सलाम करते हुए संदेश में कहा गया कि यह प्रचंड विजय सिर्फ़ चुनावी जीत नहीं, बल्कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मुहर है। युवा शक्ति से लेकर जीविका दीदियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, माताओं–बहनों और नौजवानों तक, सभी ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास ही मार्ग है और NDA ही विकल्प। विधानसभा चुनाव 2025 में मिली यह एकतरफ़ा जीत वास्तव में जनता की उम्मीदों और सपनों की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *