Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचे मुकेश अंबानी

देहरादून(उद संवाददाता) । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी शुक्रवार सुबह विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद वे दो हेलिकॉप्टरों के जरिए अपने सहयोगियों सहित बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 8ः00 बजे मुकेश अंबानी का विमान देहरादून एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से वह लगभग 8ः30 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान कर गए।बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही मुकेश अंबानी ने भगवान श्री हरि नारायण प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकेश अंबानी की केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम में बड़ी आस्था है वे वह हर साल इन दोनों धामों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। केदारनाथ बदरीनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शॉल ओढ़ाकर मुकेश अंबानी का अभिनंदन किया गया। गुरुकुल के छात्रें ने धाम पहुंचने पर मुकेश अंबानी का मंत्र उच्चारण से स्वागत किया।धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने के बाद मुकेश अंबानी दोपहर बाद हेलिकॉप्टर के माध्यम से पुनः देहरादून लौटे और इसके बाद विशेष विमान से वापस रवाना हो गए। यात्रा पूरी तरह निजी रही, लेकिन तीर्थ स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुकेश अंबानी की यह धार्मिक यात्रा शांति और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *