Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

झपट्टमार गिरोह के तीन शातिर बदमाशों से लाखों के मोबाईल बरामद

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो किशोरों सहित तीन को पकड़ लिया। जिनके पास से लाखों रुपए कीमत के लूटे गए मोबाईल बरामद किए गए। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में चलाये जा रहे फ्ऑपरेशन प्रहारय् के अन्तर्गत सघन चौकिंग व धरपकड़ की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए झपट्टðामार गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को जुबैर आलम पुत्र वजीर अहमद निवासी लाúनú 17 लाल मस्जिद के सामने, बनभूलपुरा ने दी तहरीर में कहा था कि 3 अप्रैल की रात्रि में कैंचीधाम से यात्री छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पार्किंग में खड़ी कर पैदल अपने घर की तरफ आने के दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से काले रंग की केटीएम बाईक में 3 बाईक सवार उसके हाथ से मोबाईल छीनकर भाग गए।तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में में मुकदमा दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व रोडवेज के पास एक व्यक्ति से मोबाईल छीनने की घटना कारित की गई थी जिसके विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चौक किये गये तथा पूछताछ के उपरांत टीम द्वारा गौला पार्किंग के पास से मामले में शामिल फैजान अली पुत्र नवाब अली निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया तथा दो किशोर को संरक्षण में लिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और झपट मारी किये गये 6 मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ करने पर फैजान अली व दोनों किशोरों ने बताया कि बरामद फोनों में से एक मोबाइल फोन उनके द्वारा रोडवेज के पास से, दो मोबाइल फोन चार पाँच दिन पहले केएमयू से पीछे पटरी से, एक मोबाइल फोन बेस अस्पताल के पीछे से, एक फोन 15-20 दिन पहले प्रेम टाकिज तथा एक फोन राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से छीना गया है। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह,अपर उप निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत व दिलशाद अहमद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *