February 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा निदेशालय में अभद्रता की घटना के बाद चौतरफा घिरे विधायक उमेश शर्मा ने मांगी माफी

देहरादून (उद संवाददाता)। राजधानी के शिक्षा निदेशालय में शनिवार को हुई हाई वोल्टेज ड्रामे और अभद्रता की घटना के बाद चौतरफा दबाव झेल रहे रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आिखरकार अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया है। विधायक ने रविवार को एक औपचारिक बयान जारी करते हुए घटना से संबंधित सभी पक्षों और अधिकारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कुछ भी हुआ वह ष्जाने-अनजानेष् में हुआ और उनका इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था। अपने स्पष्टीकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि वे अपने क्षेत्र के एक विद्यालय के लिए डेढ़ बीघा बेशकीमती जमीन दान देने वाले पप्र सिंह रावत के परिवार के साथ निदेशालय गए थे। उनकी मांग थी कि विद्यालय का नामकरण दानदाता के नाम पर किया जाए। विधायक के अनुसार, यह मामला काफी समय से लंबित चल रहा था, जिसके कारण बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने दावा किया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे स्थिति को संभालने और विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी बीच अनपेक्षित रूप से घटना घटित हो गई। विधायक ने अपने बयान में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपने पुराने मधुर संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा प्रशासन का सहयोग मिला है और वे कर्मचारियों का सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारी-कर्मचारियों के हितों में कार्य कर रहे हैं और सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है। इसलिए, उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए इस प्रकरण को यहीं समाप्त करने का आग्रह किया है।विदित हो कि इस घटना के बाद से ही विभिन्न कर्मचारी संगठन और विपक्षी दल विधायक के खिलाफ लामबंद थे, जिसके बाद अब विधायक के माफीनामे को विवाद ठंडा करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ शनिवार सुबह हुई मारपीट मामले पर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करने की बात कही है। साथ ही शिक्षक समुदाय से संयम बरतने की अपील की है। भाजपा ने शिक्षा अधिकारी के साथ हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी तरह की अराजकता और हिंसा के पूरी तरह खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *