February 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ने लव जिहादी को पकड़ने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ का प्रकरण बताते हुए चेतावनी दी कि देवभूमि में ऐसी मानसिकता को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। मामले के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी अशरफ गुरुग्राम में नौकरी करता था। बीते 2 फरवरी को वह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामला संज्ञान में आने पर विधायक शिव अरोरा ने भी इसे गंभीरता से लिया और पुलिस अधिकारियों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व किशोरी की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें जल्द न्याय का भरोसा दिलाया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से कई राज्यों में छापेमारी की।जांच में सामने आया कि आरोपी युवक 12 दिनों तक किशोरी को गुरुग्राम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न ठिकानों पर लेकर घूमता रहा। अंततः पुलिस टीम ने उसे बिहार के सुदूर इलाके से दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक शिव अरोरा ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि लव जिहाद जैसी साजिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी बेटियों को जागरूक करने का आ“वान करते हुए कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लेकर हिंदू बेटियों को बरगला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी मानसिकता रखने वाले लोग सुधर जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *