धनतेरस पर धन वर्षा से बाजार हुआ गुलजार,गुरू मां इंटरप्राईजेज पर खरीददारी के लिए उमड़े ग्राहक
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। धनतेरस पर्व पर आज नगर के सभी बाजारों में चतुर्भुज धारी धनवंतरी जी की कृपा से करोड़ों की धनवर्षा हुई। जिससे सभी व्यापारियों के चहरों पर खुशी दिखाई दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज बाजारों व्यापारियों द्वारा करोड़ों रूपयों का कारोबार किया गया। धनतेरस पर्व पर विशेष रूप से ज्वैलरी और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की लोगों ने अपने मनपसंद के जेवर और विभिन्न प्रकार के बर्तन खरीदे। दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ दिखाई दी। वहीं ़रेडीमेड व इलैक्ट्रिोनिक्स के साथ विभिन्न वाहनों के शोरूमों में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। रेडिमेड शोरूमों की ओर भीे ग्राहकों का काफी रूझान रहा। केंन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी के दरों में कमी किये जाने से बाजार में अधिकांश सामान की कीमतों में कमी आई है। जिसका ग्राहक पूरा लाभ ले रहे हैं। प्रातः दस बजे से ही ग्राहकों का सामान लेने के लिए बाजार में आना शुरू हो गया था। जैसे जैसे समय बीतता गया ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी। नगर के मुख्य बाजार सहित ट्रांजिट कैम्प, काशीपुर बाईपास रोड़, किच्छा बाईपास रोड़, गंगापुर रोड़, किच्छा रोड़, काशीपुर रोड़, बिलासपुर रोड़, हल्द्वानी रोड़ पर स्थित सभी विभिन्न उत्पादों के शोरूमों में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। ग्राहकों की भीड़ देखकर सभी व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही थी। इधर मिठाई के साथ ही सजावटी सामान, दीपावली व धनतेरस की पूजा सामग्री, खील खिलौने, देवी देवताओं की प्रतिमायें, कलेंडर, फूल, हार, मिट्टी के दिये, मोमबत्ती आदि की भी ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। गांधी पार्क में दीपावली के मौके पर लगाये गये स्वदेशी उत्पादित सामान के मेले में भी हजारों की संख्या में ग्राहक उमड़े। ज्वैलरी के शोरूमों में सोने व चांदी के सिक्कों की काफी मांग रही। वहीं वाहनों के शोरूमों में इलैक्ट्रोनिक वाहन तथा कारों की जमकर बिक्री हुई। जबकि इर्लैक्ट्रिक शोरूमों में फ्जि, टीवी, वॉशिंग मशीन, मोबाईल, एसी आदि की खरीददारी में लोगों ने काफी रूचि दिखाई। अनेक व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष सामान की बिक्री में काफी उछाल आया है। मोबाईल व इलैक्ट्रिक शोरूम स्वामियों द्वारा दीपावली के मौके पर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक ऑफर भी रखे गये हैं।
