पिटकुल बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
देहरादून।मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं पिटकुल के अध्यक्ष श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में पिटकुल के निदेशक मण्डल की 104वीं बैठक मंगलवार को सचिवालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में पारेषण तंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण वित्तीय, तकनीकी तथा अवसंरचनात्मक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्टेच्यूटरी ऑडिटर की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही पिटकुल एवं प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रू-अप, वर्ष 2025-26 के एपीआर तथा वर्ष 2026-27 के एआरआर से संबंधित प्रस्तावों को भी निदेशक मण्डल ने अनुमोदित किया। एआरआर प्रस्तुति के दौरान मुख्य सचिव श्री बर्द्धन ने प्रबन्ध निदेशक पिटकुल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी कार्यकुशलता और उत्साह के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिये। बैठक में एसएलडीसी, उत्तराखण्ड में नेक्स्ट जेनरेशन सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर एवं नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर की स्थापना हेतु संशोधित डीपीआर को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा तैयार रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई। वर्ष 2034-35 तक के संसाधन पर्याप्तता योजना पर चर्चा के उपरान्त निर्देश दिये गये कि प्रमुख सचिव ;ऊर्जाद्ध से विमर्श कर प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार इसे ऑडिट कमेटी एवं निदेशक मण्डल के समक्ष पुनः प्रस्तुत किया जाए। खुरपिया फार्म, किच्छा स्थित 400/220/132/33 केवी एआईएस सबस्टेशन एवं संबंधित लीलो लाइन, तथा पन्तनगर 220/132/33 केवी उपकेन्द्र के ऑग्यूमेंटेशन से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों को विस्तृत चर्चा हेतु प्रमुख सचिव ;ऊर्जाद्ध की अध्यक्षता में सचिव ;वित्तद्ध, एमडी सिडकुल एवं एमडी पिटकुल के साथ 26 नवम्बर 2025 को समीक्षा हेतु भेजा गया है। समीक्षा के बाद प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप प्रस्तावों को पुनः बोर्ड एवं ऑडिट कमेटी में प्रस्तुत किया जाएगा। निदेशक मण्डल ने 400 केवी पुहाना -मुजफ्रफरनगर लाइन के 400 केवी जीआईएस उपस्टेशन, रुड़की पर लीलो लाइन के निविदा आवंटन को भी मंजूरी दी। इसी प्रकार 132 केवी उपसंस्थान, माजरा में क्षमता वृद्धि हेतु 80 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना के निविदा प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। )ण अनुबन्ध से जुड़े प्रस्तावों में से 11 प्रस्तावों को आरईसी तथा एक प्रस्ताव को पीएफसी के साथ अनुबन्धित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मुख्य सचिव के साथ अपर सचिव ;ऊर्जाद्ध डॉ. अहमद इकबाल, स्वतंत्र निदेशक एन. रविशंकर एवं पराग गुप्ता, पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी, यूजेवीएनएल के प्रबन्ध निदेशक संदीप सिंघल, निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल तथा कंपनी सचिव श्री अरुण सभरवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वतंत्र निदेशक अरविन्द बड़थ्वाल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
