Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल की पहल और मेयर विकास शर्मा के बड़प्पन से टली बहुत बड़ी कार्रवाई

रूद्रपुर। मुख्य बाजार में जेजे ज्वैलर्स शोरूम को सील करने पहुंची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई मेयर विकास शर्मा के बड़प्पन और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की समय रहते की गई मध्यस्थता से टल गई। सोमवार को अतिक्रमण जांच के दौरान निगम टीम ने दुकान के बाहर लगे ठेले व फुटपाथ पर कब्जे पर 10 हजार रुपये का चालान काटकर नोटिस चस्पा किया था। आरोप है कि दुकान स्वामी ने नोटिस फाड़ दिया और निगमकर्मियों से अभद्रता की। इसके बाद मंगलवार सायं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पुलिस बल व जेसीबी के साथ दुकान को सील करने पहुंचीं, जिससे विवाद बढ़ गया और व्यापारी एकत्र होने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। उनके अनुरोध पर मेयर विकास शर्मा ने तत्काल बैठक बुलवाई। नगर निगम कार्यालय में हुई वार्ता में मेयर ने स्पष्ट किया कि नोटिस फाड़ना गलत था, लेकिन मामले को संवेदनशीलता से देखते हुए और ठुकराल व व्यापारियों के आग्रह पर शोरूम को सील न करने का निर्णय लिया गया। दोनों पक्षों की सहमति बनी कि दुकान सील नहीं होगी और व्यापारी आगे से फुटपाथ व सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। मेयर विकास शर्मा की उदारता और पूर्व विधायक ठुकराल की पहल ने बड़ी कार्रवाई को टकराव में बदलने से रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *