Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसपी साल्वेंट फैक्ट्री में आग लगने से हुई लाखों की क्षति

रुद्रपुर । काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार की सायं अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से रिफाइनरी सिस्टम और अन्य मशीनें जल गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई है। सूचना पर दो फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि फैक्ट्री के रिफाइनरी सिस्टम और अन्य मशीनों में भीषण आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों चालक गिरीश बिष्ट, नरेश कुमार, फायरमैन प्रकाश पांडे, दीपक बिष्ट, नवल प्रभात, सुरेश कुमार, विपिन कुमार सीमा धामी, गौरी बघरी और गंगोत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हौज पाइप और होजरील की सहायता से दोनों फायर टेंडरों से लगातार पानी की पंपिंग शुरू की। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं फैक्टरी के कर्मचारियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *