February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है। कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके पद छोड़ने के बाद जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे। उत्तराखंड के अलावा, कॉलेजियम ने मेघालय, उत्तराखंड के अलावा, कॉलेजियम ने मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। इनको अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक नियुक्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *