February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आईपीएस मंजुनाथ टीसी बने नैनीताल जिले के नये पुलिस कप्तान

????????????????????????????????

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अफसरों के दायित्व बदले
देहरादून। राज्य सरकार ने सोमवार शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। गृह विभाग की अपर सचिव अपूर्वा पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किए। नैनीताल का नया एसएसपी मंजूनाथ टीसी को बनाया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मंजूनाथ टीसी अब तक अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात रहे मंजूनाथ इससे पहले अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी रह चुके हैं। शुरुआती सेवा में आईआरबी द्वितीय के कमांडेंट के साथ ही पीएसी 40 बटालियन के कमांडेंट रहे मंजूनाथ सरल व सुलझे हुए आईपीएस माने जाते हैं। हरिद्वार में एसपी ट्रैफिक और अपराध का दायित्व संभाल चुके आईपीएस मंजूनाथ देहरादून में भी एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। वहीं, सर्वेश पंवार को पौड़ी का एसएसपी नियुक्त किया गया है। एसपी ;पुलिस मुख्यालयद्ध कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी का एसपी बनाया गया है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह अब एटीसी में एसपी होंगे, जबकि सरिता डोभाल को एसपी अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उच्च स्तर पर भी कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आईपीएस पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा का दायित्व वापस लिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार अब अभिसूचना एवं सुरक्षा की कमान संभालेंगे। एपी अंशुमान को निदेशक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं जीआरपी से हटाकर निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है। आईजी अनंत शंकर ताकवाले को मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि सुनील कुमार मीणा अब आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा जीआरपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा को एसपी विजिलेंस मुख्यालय भेजा गया है। यशवंत सिंह अब सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर होंगे। पीपीएस स्तर पर भी कई अहम तैनातियां की गई हैं। एएसपी प्रकाश चंद को हल्द्वानी से हटाकर पीटीसी नरेंद्रनगर का उप प्रधानाचार्य बनाया गया है। मनोज कुमार कत्याल को पीटीसी नरेंद्रनगर से एएसपी हल्द्वानी भेजा गया है। विकासनगर की एएसपी रेनू लोहानी को आईआरबी में उपसेनानायक की जिम्मेदारी मिली है। स्वप्न किशोर सिंह को एसटीएफ से हटाकर एएसपी काशीपुर बनाया गया है। मनीषा जोशी को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की उपसेनानायक बनाया गया है। काशीपुर के एएसपी अभय कुमार सिंह को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है, जबकि सीआईडी हल्द्वानी सेक्टर की एसपी कमला बिष्ट को नैनीताल में एएसपी विजिलेंस और हरिद्वार के एएसपी पंकज गैरोला को विकासनगर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *