दिल्ली विस्फोट के बाद ऊधमसिंहनगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया
रूद्रपुर ।दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद ऊधमसिंहनगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को स्वयं डी.डी. चौक रुद्रपुर पहुंचकर चेकिंग अभियान का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए पुलिस ने व्यापक और औचक चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसएसपी के निर्देश पर मॉल, बैंक शाखाओं, औद्योगिक यूनिटों और बड़े कार्यालयों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की सहायता से विस्तृत जांच की गई। संदिग्ध वस्तुओं, बैग और सामान की पड़ताल के साथ ही सीसीटीवी कैमरों, एंट्रीदृएग्जिट पॉइंट्स और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। होटलों, लॉज और ढाबों में भी पुलिस टीमों ने औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां ठहरे व्यक्तियों की आईडी का सत्यापन किया गया और संदिग्ध या अप्रमाणित व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गई। कुछ स्थानों पर खामियां मिलने पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की। रेलवे ट्रैक किनारे, सुनसान गलियों, खाली प्लॉट, परित्यक्त भवनों और बस स्टैंड के पिछले हिस्सों में विशेष चेकिंग की गई। इन स्थानों पर डॉग स्क्वाड द्वारा सूंघान परीक्षण और बम निरोधक दस्ते द्वारा विस्तृत जांच की गई। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों-जैसे बाजारों, पार्कों, रेलवे स्टेशन, बस अ्यस्त्रे और मुख्य सड़कों परकृपैदल गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मी बैग और सामान की जांच कर रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। मुख्य चौराहों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वाहनों के दस्तावेज, चालकों की स्थिति और वाहन में मौजूद सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने या शराब पीकर उपद्रव करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान किए गए हैं। हाई अलर्ट की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और अधिक बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जा रही है और रात में भी औचक चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
