एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में धामी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के पथ पर समर्पित होने का दिया संदेश
देहरादून (उद संवाददाता)। अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कई लोगों को विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रो यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश भर से यहां आज अिखल भारतीय परिषद के युवा नौजवान जुटे हैं। सभी का स्वागत करता हूं। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर अभाविप ने 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखण्ड में आयोजित किया है। देश की सेवा के प्रति युवाओं का समर्पण विद्यार्थियों के बीच काम करना प्रेरणादायक है। इस अधिवेशन में पूरे भारत के साथ-साथ नेपाल से भी कार्यकर्ता पहुंचे हैं। सीएम धामी ने कहा मैं खुद भी विद्यार्थी परिषद में काम कर चुका हूं। विद्यार्थी परिषद की जो सोच थी, उसे छात्रें के बीच ले जाने का काम करता रहा हूं। आज जो मैं राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे पा रहा हूं, उसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अनुभव भी रहा है। आज जो मूल्य और आदर्श हैं, जो आधारशिला की तरह हैं, जो मुझे प्रतिदिन अनुशासन के साथ सेवा पथ पर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, वह अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही है, जिसने हमें सबसे पहले यह संस्कार दिया कि समाज के बीच में कैसे काम किया जाता है। सीएम धामी ने कहा कि परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन कोई सामान्य अधिवेशन नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र यज्ञ है। और इस पवित्र यज्ञ के प्रति समर्पित हमारे देश भर से आए युवाओं का यह महासंगम है। मुझे विश्वास है कि इस अधिवेशन से निकले विचार और संकल्प राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। सीएम धामी ने कहा कि यह वर्ष हमारे मातृ संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, का शताब्दी वर्ष भी है। संघ की दिव्य धारा से ही 1949 में अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निर्माण हुआ। स्वतंत्र भारत के इतिहास में जब देश नए युग की ओर बढ़ रहा था, ऐसे समय में राष्ट्र निर्माण, समाज सुधार और सांस्कृतिक जागरण के लिए संगठित, जागरूक और संस्कारित संगठन की आवश्यकता थी। इसी को देखते हुए कुछ स्वयं सेवकों को परिषद के गठन की जिम्मेदारी दी गई। उस समय एक पौधे के रूप में रोपा गया यह संगठन आज दुनिया का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन बन चुका है। यह ऐसा संगठन है, जिसने सात दशक से भी अधिक समय तक व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य अनवरत रूप से आगे बढ़ाया है। परिषद केवल छात्र मुद्दों तक सीमित नहीं रहा। जब-जब समाज और देश को आवश्यकता पड़ी, परिषद ने चुनौतियों को अपनी चुनौती मानकर उसका सामना किया। परिषद ने छात्र शक्ति को जागृत, संस्कारित और संगठित करने का काम किया है। परिषद ने युवा पीढ़ी में सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को रोपित किया है। देश के प्रत्येक कोने में आज शिक्षा के मंदिरों से लेकर सीमाओं तक परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर अपना योगदान दे रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि आपातकाल के समय में परिषद की भूमिका भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित की जाएगी। हजारों कार्यकर्ताओं ने जेलें भरी और यातनाएँ सहन कीं। अंधकार के उस काले दौर में भी लोकतंत्र की लौ को कमजोर नहीं होने दिया। परिषद ने अपने स्थापना काल से ही समाज और राष्ट्र में बड़े परिवर्तन लाने के लिए अग्रदूत के रूप में काम किया है। परिषद ने छात्रें में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का काम किया है। विश्व का कोई ऐसा संगठन नहीं है जिसके पास युवाओं की इतनी बड़ी टीम है। अपनी इस शक्ति को अब भारत के निर्माण में लगाना है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में लगाना है। आज सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति हमारी युवा शक्ति है। जो अपनी प्रतिभा से संकल्प के बल पर सशक्त समृद्ध और आत्म निर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की क्षमता रखती है यदि इस उर्जा को सही दिशा में लगाया जाये तो हमारा देश न केवल एक अर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा बल्कि फिर से विश्व गुरू बनेगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्म निर्भर भारत की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस विजन में युवाओं की अहम भूमिका होगी। राज्य सरकार भी युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है हमने कई बड़े फैसले युवाओं के हित में लिये हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, वर्षा तावड़े, संघ के प्रांत प्रचारक डॉ- शैलेन्द्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, AVBP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ- रघुराज किशोर तिवारी, श्रीकृष्ण पांडे, विरेन्द्र सिंह सोलंकी, डॉ- छगन भाई पटेल, विवेक पुजारी, कंचन पंवार, मनोज निकरा, विपिन, ।ठटच् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, सह संगठन मंत्री एस- बालकृष्ण, गोविंद नायक, देवदत्त जोशी, यशवंत पवार, किशोर उपाध्याय, सुरेश गड़िया, जागर गायिका बसंती बिष्ट, विरेन्द्रानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



