Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकल माफिया हाकम सिंह फिर हुआ गिरफ्तार : 12 से 15 लाख रुपए में कर रहा था डील

हाकम के साथ उसका एक साथी भी हुआ गिरफ्तार
देहरादून। यूकेएसएसएससी परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड का नकल माफिया हाकम सिंह फिर एक बार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हाकम के साथ उसका एक साथी भी गिरफ्तार हुआ है। हाकम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हाकम सिंह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का लालच दे रहा था और इसके एवज में उनसे पैसे ऐंठ रहा था। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक हाकम सिंह एक एक बच्चे से 12 से 15 लाख रुपए में डील कर रहा था। इसके लिए बाकायदा एक गिरोह तैयार किया गया था और बच्चों को फंसाने की तैयारी थी। हालांकि पुलिस को हाकम सिंह के इस गिरोह की भनक लग गई और हाकम और उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हाकम सिंह ने अपना कामकाज का तरीका बदल लिया था। अब वो UKSSSC में सीधे तौर पर पेपर लीक की कोशिश नहीं कर रहा था बल्कि बच्चों को झांसा देकर उन्हे पास कराने का प्रलोभन दे रहा था और लाखों रुपए ऐंठ रहा था। अपने सियायी रसूख और ऊंची पहुंच के चलते हाकम सिंह ने UKSSSC के कई पेपर लीक कराए और पैसे लेकर नियुक्तियां करा दीं। हालांकि धामी सरकार आने के बाद हाकम सिंह की एक न चली और वो सलाखों के पीछे चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *