हिंदूवादी संगठनों ने फूंका लव जिहाद का पुतला,23 को विशाल प्रदर्शन का ऐलान
रामनगर(उद संवाददाता)। रामनगर शहर में कक्षा आठ की एक नाबालिक छात्र को विशेष समुदाय के युवक द्वारा प्रेमजाल में फँसाने का मामला सामने आने के बाद माहौल गर्म हो गया है। विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय और हिंदूवादी संगठनों के लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। घटना की शुरूआत तब हुई जब छात्र अपनी मुस्लिम सहपाठी के माध्यम से एक युवक से मिली। आरोप है कि इस सहपाठी ने छात्र को बुर्का पहनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। छात्र जब कॉलेज से लौट रही थी,अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद पुलिस तथा परिजनों ने पता लगाया कि वह उस युवक के घर पर थी। इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। रविवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा शहीद पार्क लखनपुर से विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। र रानीखेत रोड पर एमपी इंटर कॉलेज के समीप ‘लव जिहाद’ का पुतला फूंका गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि घटना में शामिल आरोपियों के घरों को बुलडोजर की कार्रवाई के दायरे में लाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। मदन जोशी ने यह भी बताया कि इस मामले में 23 सितंबर को रामनगर में एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से न केवल इस घटना का विरोध किया जाएगा बल्कि ऐसे लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए चेतावनी भी दी जाएगी। उधर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
