Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार : कई इलाकों में गुलदार की धमक से लोगों में थी दहशत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर से सटे ग्राम सभा बख में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, लंबे समय से धारानौला के चीनाखान, गोपालधारा, गोलनाकरड़िया, सरसों, बख समेत कई इलाकों में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत थी। आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। वहीं, घरों के आंगन से गुलदार कई कुत्तों को भी उठा ले गया। लोगों की मांग के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के बख गांव समेत अन्य इलाकों में पिंजरा लगाया हुआ था। वहीं, गुरुवार तड़के गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिसे रेस्क्यू कर विभाग ने एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया है। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य ने बताया कि शिकायत मिलने पर बख में विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार तड़के गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पकड़े जाने के बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *