महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली भव्य रथ यात्रा
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान् महावीर स्वामी के 2625 वे जनम कल्याणक (जयंती) के उपलक्ष में आज श्री 1008 आदिश्वर दिगम्बर जैन समिति द्वारा नगर में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान् महावीर के सन्देश -‘जिओ और जीने दो’, अहिंसा परमो धर्मः को दर्शाते हुए झांकिया भी निकाली गयी। इससे पूर्व आदिश्वर जैन मंदिर में प्रातः काल भगवान् का अभिषेक, शांति धारा, पूजन किया गया। ध्वजारोहण जय भगवान जैन के द्वारा एवं रथ यात्रा का आरम्भ मुख्य अतिथि देवेंद्र पींचा कमांडर, 31 वाहिनी पीएसी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य निनाद जैन व संजीब जैन को प्राप्त हुआ। रथ यात्रा का शुभारम्भ नितेश जैन द्वारा किया गय। इस अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतो पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे सबने अपने-अपने विचार रखे। रथ यात्रा श्री 1008 आदिश्वर जैन मंदिर जी से प्रारम्भ हो कर बालाजी द्वार, अग्रसेन चौक, गाँधी पार्क, बाटा चौक, भगत सिंह चौक, अग्रवाल धर्मशाला रुद्रा कॉन्टिनेंटल होटल होते हुए जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई । रथ यात्रा के दौरान शहर के विभिन स्थानो पर, शहर के प्रमुख संस्थानों द्वारा श्री जी को दर्शन एवं भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में भगवान की मंगल आरती एवं अभिषेक किया गया । फिर सभी भगत जनो के भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी पुष्कर राज जैन के द्वारा की गयी थी । इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, प्रमोद मित्तल, अनुज कुमार जैन, जय भगवान जैन, पुष्कर राज जैन, श्याम सुन्दर जैन, सतीश जैन, आलोक जैन, अमित जैन, संजीव जैन, अशोक जैन, पार्षद चिराग कालड़ा, पियूष जैन, संचय जैन, राजेश जैन, सुभाष चंद्र जैन, डॉ रमेश चंद जैन- विपिन जैन, पारस जैन, मोहित जैन, जीतेन्द्र जैन श्रीमती उषा जैन, ज्योत्स्ना जैन, अनुराधा जैन, स्वाति जैन, रेनू जैन, सारिका जैन, रुचिका जैन, ऋचा जैन आदि हैं समाज के लोग मौजूद थे
