February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरकार ने मंत्रियों का यात्रा भत्ता प्रतिमाह 30 हजार रुपये बढ़ाया

देहरादून। प्रदेश सरकार ने मंत्रियों का यात्रा भत्ता में प्रति माह 30 हजार रुपये बढ़ा दिया है। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों, राज्य मंत्री व उप मंत्रियों को भारत में यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपये मिलेंगे। सचिव शैलेश बगौली के आदेश से मंत्रिपरिषद अनुभाग ने यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ता 60 हजार रुपये मिलता था, इसे बढ़ाकर अधिकतम 90 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मंत्री ;यात्रा भत्ताद्ध नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है, जिसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री ;यात्रा भत्ताद्ध ;संशोधनद्ध नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है। इस संशोधन के तहत नियम चार में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई है। बता दें कि वर्ष 2024 में सरकार ने विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *