Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंतनगर(उद संवाददाता)। चकफेरी कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 18वर्षीय युवती दुर्गावती पुत्री हरिकेश यादव ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। सुबह करीब छह बजे जब दुर्गावती के पिता हरिकेश यादव, जो कृषि विश्वविद्यालय में ठेके पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी से घर लौटे तो उन्होंने बेटी को सोता देखा। उन्होंने उसे उठाया तो वह गोठ (जहां बकरियां बांधी जाती हैं) में चली गई। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को शंका हुई। जब वे गोठ में पहुंचे तो देखा कि दुर्गावती साड़ी के सहारे फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर तुरंत विश्वविद्यालय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्गावती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से मोहल्ले में भी शोक और स्तब्धता का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसने पूरे उत्साह के साथ छठ पूजा मनाई थी और किसी तरह की परेशानी या तनाव का कोई संकेत नहीं था। घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *