गैंगवार की साजिश नाकाम : तीन लोडेड हथियारों के साथ शातिर शूटर गिरफ्तार
रूद्रपुर । उत्तराखंड एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगवार की एक खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया है। टीम ने एक शातिर शूटर को 03 अवैध लोडेड तमंचों और 11 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी आपसी रंजिश के चलते दूसरे गैंग के सदस्यों की हत्या करने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ की सक्रियता से एक बड़ी वारदात टल गई। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसटीएफ की टीम को सटीक इनपुट मिला था। सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी संदीप चौहान उर्फ सनिया, निवासी रामपुर ;उत्तर प्रदेशद्ध, भारी माात्रा में हथियारों के साथ रुद्रपुर क्षेात्रा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस पर एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप चौहान को गिरफ्रतार कर लिया, जबकि उसके कुछ साथी मौके से भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों को मारने की योजना बना रहा था और मौका मिलते ही उन पर फायरिंग करने वाला था। गिरफ्रतार अभियुक्त संदीप चौहान ;26 वर्षद्ध का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्तमान में जनपद रामपुर और ऊधमसिंह नगर से धारा 307 ;हत्या का प्रयासद्ध के मामलों में वांछित चल रहा था। एसटीएफ अब इस मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। संयुक्त टीम में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक बृजभूषण गुररानी, प्रकाश भगत, हे.का. गोविन्द बिष्ट, जगपाल सिंह और रुद्रपुर पुलिस से निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक अनिल जोशी सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
