भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे : गणेश गोदियाल
भाजपा पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस का चरित्र हरण करने का प्रयास कर रही
देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी मोड में आकर एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज कर दिये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर कांग्रेस के नेताओं के प्रति अनर्गल आक्षेप लगाने आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि एआई का दुरूपयोग कर भाजपा अपने सोशल मीडिया हैडल से कुछ दुर्भावनापूर्ण तस्वीरें और वीडियो वायरल कर घृणित कार्य कर रही है जिसका कांग्रेस से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जन मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन भाजपा कांग्रेस का चरित्र हरण कर रही है। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा पूर्व सीएम हरीश रावत की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को कानून का सहारा लेकर न्यायालय के समक्ष जाना चाहिए। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं और कुछ मुस्लिम युवकों की छवि बनाकर प्रदेश में डेमोग्रामी चेज करने को लेकर तंज किये गये है। एक तस्वीर में पूर्व सीएम हरीश रावत की छवि बनाकर “मै तुम्हे जमीन दूंगा तुम हमे वोट देना” जैसे स्लागन लिख गये हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हार को देख बौखला गयी है, इसलिए एआई के जरिये काँग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। लेकिन उत्तराखण्ड की जनता अब समझ गयी है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वो जाती और धर्म की राजनीति पर उतर आई है। राज्य की जनता बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, जंगली जानवरों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे का समाधान चाहती है, लेकिन भाजपा के पास इस मुद्दों का कोई समाधान नहीं है और वो इन सबसे ध्यान हटाते हुए अब जाती और धर्म की राजनीति पर उतर आई है। हमें भाजपा की धामी सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए हम भाजपा के इस दुष्प्रचार के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे। मैं राज्य की सम्मानित जनता से भी अपील करता हूँ कि इनके दुष्प्रचार के झांसे में ना आये और अपने बुनियादी मुद्दों पर इनसे सवाल करते रहें।
