February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नामांकन के दौरान फायरिंग में नामजद गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल,पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। महाविद्यालय में नामांकन के दौरान हाईवे पर जाम और मारपीट के साथ ही फायरिंग करने में नामजद किच्छा निवासी गगन रतनपुरिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें गगन ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए। बाद में उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। साथ ही उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। बुधवार को सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को लेकर नामांकन था। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष के दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने हाईवे पर यातायात बाधित कर दिया था। साथ ही उनके बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के जस्सी कचूरा और दूसरे पक्ष के सतपाल लाहौरिया ने फायरिंग कर दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सेना उर्फ चाईना, दानिश, गगन रतनपुरिया, चेतन मांगड़, अमृत चीमा, विक्रम, पार्षद जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, सतपाल लाहौरिया उर्फ पिंदर, हेमंत उर्फ नोनू मिश्रा, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद दानिश के साथ ही प्रकाश में आए रखवीर सिंह और गुरपेज सिंह को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे 14 नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई जुटी हुई है। शनिवार रात को सूचना मिली कि फायरिंग में मारपीट में नामजद आरोपी गगन रतनपुरिया किच्छा से होते हुए सितारगंज की ओर जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर गगन रतनपुरिया ने चार राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके बाद से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने साथ ही उसे उपचार के लिए सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्र बताते हैं कि रतनपुरिया के साथ कई अन्य भी साथी थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस पूछताछ कर रही है।एसएसपी के मुताबिक पुलिस फायरिंग और मारपीट के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। रात को सूचना मिली कि गगन रतनपुरिया सितारगंज की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने उसे घेरा तो चार राउंड फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लग गई। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *