डंपरों से बैटरी चुराने वाले गिरोह के चार युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। हल्द्वानी में सात फरवरी को बनभूलपुरा के गौलापार बाईपास रोड स्थित पार्किंग में खड़े दस से ज्यादा डंपरों से बैटरियां चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गौलापार बाईपास से चोरी करने वाले विनोद कुमार ;25द्ध, रंजीत ;24द्ध और रंजीत सिंह ;26द्ध निवासी पिंडारी अशोक थाना बहेड़ी ;बरेलीद्ध को गिरफ्रतार किया। बैटरी खरीदने वाले कबाड़ी जलील अहमद ;40द्ध निवासी मोहल्ला अब्बासनगर बहेड़ी को पकड़ा। इनके पास से छह बैटरियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने कहा कि 12 फरवरी को जुहैब आलम निवासी लाइन नंबर 13 आजाद नगर ने बनभूलपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने कहा कि सात फरवरी उसके डंपर से बैटरी चोरी हो गई। अन्य डंपरों से बैटरी चुराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई थी। गौलापार बाईपास रोड से लालकुआं होकर किच्छा तक सौ से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। फुटेज में कार का नंबर दिखा और इसके जरिये आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्रतारी में जुट गई। सीओ ने कहा कि शनिवार रात बनभूलपुरा एसओ दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में एसआई मनोज यादव की टीम ने गौला बाईपास रोड से विनोद कुमार ;25द्ध, रंजीत ;24द्ध व रंजीत सिंह ;26द्ध निवासी पिंडारी अशोक थाना बहेड़ी ;बरेलीद्ध और जलील अहमद ;40द्ध निवासी मोहल्ला अब्बासनगर बहेड़ी को पकड़ा। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त कार और छह बैटरियां भी बरामद हुईं। विनोद कुमार, रंजीत व रंजीत सिंह ने कबाड़ी जलील अहमद से बातचीत कर चोरी का माल खपाने की पहले ही बात कर ली थी। इनसे बैटरी लेने के बाद कबाड़ी यहां से बैटरियों को आगे बढ़ा देता था। रंजीत, रंजीत सिंह और विनोद कुमार ने एक साथ कई वाहनों को निशाना बनाने की योजना बनाई। चोरी के बाद बैटरी ले जाने के लिए गाड़ी की जरूरत थी। ऐसे में तीनों एक लाख रुपये लेकर दिल्ली गए और कुछ माह पहले सेकेंड हैंड कार खरीद लाए। इसी कार में उन्होंने चोरी की बैटरियों को रखा था। तीनों आरोपियों पर बरेली के बहेड़ी थाना में वर्ष 2023 में चोरी की दो प्राथमिकी दर्ज है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। कबाड़ी जलील अहमद के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में जुटी है।
