चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,कैंची धाम के लिए रवाना
पंतनगर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नैनीताल दौरे के मद्देनजर 1:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पंतनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये कैंची धाम के लिए रवाना एयरपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। अल्प विराम के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैंची धाम के लिए रवाना हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति चार दिनों तक कुमाऊ में रहेंगे। आज कैंची धामा में बाबा नीम करौली के दर्शन के बाद वह नैनीताल में रात्रि विश्राम करेंगे। नैनीताल प्रशासन द्वारा उनके उनके रात्रि विश्राम की तैयारी राजभवन में की गई है। 28 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट का है। 29 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नैनीताल राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 30 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पुलिस ने हल्द्वानी के साथ ही नैनीताल में उनके भ्रमण को लेकर डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सीओ यातायात नितिन लोहनी ने बताया कि 27 व 28 अक्तूबर के लिए प्लान जारी किया गया है। सोमवार को 11 बजे फ्लीट के हल्द्वानी पार होने तक पूरे वीवीआईपी रूट पर समस्त भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आने वाले समस्त वाहनों को लालकुआं ओवर ब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोका जाएगा। हल्द्वानी से ज्योलीकोट, नैनीताल की ओर का सारा ट्रैफिक भीमताल तिराहा काठगोदाम से भीमताल की ओर भेजा जाएगा।
