Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व सीएम हरदा ने दिया समर्थनः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करे धामी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, ग्रेज्युटी, पेंशन भविष्य निधि और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरने में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का पूरजोर समर्थन किया।वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किए गए सचिवालय कूच में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। 2016 की तुलना में इनका वर्कलोड चार गुना बढ़ा है, लेकिन मानदेय वहीं का वहीं है। सरकार इनका शोषण कर रही है। मैं एक नागरिक के रूप में इनके साथ खड़ा हूं। सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। पूर्व सीएम ने आंगनवाड़ी वर्करों के नारा दोहराते हुए कहा कि नौ में दम नहीं 24 हजार से कम नहीं। पूर्व सीएम ने कहा कि भोजन माताएं, आशा-आंगनवाड़ी की बहनें, उनके लिए भी कुछ न कुछ आय की गारंटी होनी चाहिए और धामी सरकार शीघ्र निर्णय कर आंगनवाड़ी वर्करों को राहत पहुंचाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *