कड़ी सुरक्षा में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी की शादी अवंतिका भट्ट के साथ होगी
हल्द्वानी। मशहूर यूट्यूबरसौरव जोशी अपनी निजी जिंदगी के अहम पड़ाव पर पहुंचने जा रहे हैं और हल्द्वानी के नवाबी रोड निवासी अवंतिका भट्ट के साथ शीघ्र सात फेरे लेंगे। उनकी शादी की तिथि और स्थान सब गुप्त रखा गया है। 26 वर्षीय सौरव से लगभग बीस दिन छोटी अवंतिका के पिता भट्ट जी पंडिताई का कार्य करते हैं, शादी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है और कार्यक्रम की जगह का खुलासा नहीं किया गया है, सूत्रों के अनुसार विवाह रामनगर की एक सीक्रेट लोकेशन में संपन्न होगा, इस निजी समारोह में केवल पंद्रह बाराती और पांच घराती ही शामिल होंगे, परिवार ने यह कदम हाल ही में मिली भाऊ गैंग की धमकी के बाद उठाया है जिससे आयोजन को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, सुरक्षा को लेकर सौरव और उनके होने वाले ससुर ने नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. से मुलाकात कर आवश्यक सुरक्षा का अनुरोध किया, एसएसपी ने कार्यक्रम के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, शादी स्थल और मार्गों पर पुलिस की चैकसी बढ़ा दी गई है, परिवार की ओर से कहा गया है कि समारोह पूरी तरह निजी रहेगा और अनाधिकृत लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, वहीं प्रशंसकों में भी सौरव की शादी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
