जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े ने संभाला कार्यभार : जनशिकायतों का किया जाएगा त्वरित निवारण
जिले में प्रत्येक व्यक्ति को उचित प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लाभ दिलाने को बताया अपनी प्राथमिकता
बागेश्वर। नवागत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिले के 21 वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयवद्धता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। जन शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने जिला सभागार में पत्रकार वार्ता की।जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकता को बताते हुए हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य सड़क,और आमजन को उचित प्रशासनिक व्यवस्था मिले यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने की दिशा में सरकार के विजन को धरातल में उतारना है। सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्ययोजना बनाकर सभी चिकित्सालयों में चिकित्सको की तैनाती व पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पत्रकारों द्वारा जिला अस्पताल की चिकित्सा सेवा दुरुस्त करने हेतु चिकित्सकों की कमी, लम्बे समय से प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के रहने के बाद तैनात हुए चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों के हित में सही कार्य किए जाने के बाद भी उन्हें सम्बद्ध किए जाने के सवाल पर डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए जल्द निरीक्षण कर चिकित्सकों की कमी हेतु शासन से पत्राचार कर जिला अस्पताल में चिकित्सकों की व्यवस्था हेतु प्रयास किए जाने की बात कही। नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों के निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा व पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में द्रुत गति से कार्य कराया जाएगा। जिसमें वहां रह रहे लोगो को सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जिसका वह खुद मोनिटरिंग भी करेंगी। पर्यटन क्षेत्रो के विकास के किये द्रुत गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। क्लस्टर विद्यालयों निर्माण में तेजी लाई जाएगी। जिलेवासियों को कुशल प्रशासनिक व्यवस्था मिले, लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए बार बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़े इसके लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो के आधार पर निश्चित समय मे फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के आमजन को दिला सके इसके लिए अधिकारियों को निश्चित लक्ष्य देते हुए विकास की योजनाओं का लाभ समय से मिल सके इसके लिए प्राथमिकता से कार्य करते हुए आमजन को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया।इस दौरान सीडीओ आरसी तिवारी एडीएम एएस नबियाल आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व उन्होंने कोषागार का निरीक्षण कर डबल लॉक का निरीक्षण कर कोषागार का चार्ज लिया।जिसके बाद वे बाबा बागनाथ के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लेने पहुँची।
