मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया धरना
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा अपनी 27 सूत्रीय समस्याओं की समस्याओं के समाधान हेतु घोषित संघर्ष कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आज एक दिवसीय बैठक कर सिंचाई खंड रुद्रपुर परिसर में धरना दिया गया। बैठक में महासंघ व समस्त घटक संघों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्य इस बात पर रोषित थे कि लगातार आश्वासन दिये गये व संघर्ष प्रारम्भ होने के के बावजूद सरकार द्वारा महासंघ की मांगों के समाधान हेतु कोई भी सकारात्मक कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक रुख अपनाये जाने के बावजूद शासन की हठधर्मिता प्रदर्शित करता है। बैठक में संकल्प व्यक्त किया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद स्तर से संघर्ष किया जायेगा और प्राँतीय पदाधिकारियों द्वारा अगले चरण में अगर हड़ताल आदि कार्यक्रम घोषित किया जाता है तो सदस्यों द्वारा कराए जा रहे समस्त विकास कार्यों को रोक दिया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक मे श्रीमती ज्योति रावत, मनमोहन सिंह,आर एस मेहरा,हरीश बसेड़ा, भरत सिंह डांगी, विनोद सनवाल, आनंद सिंह नेगी, इं0भुवन जोशी, इ0 सुभाष भट्टð, अजेंद्र जोशी, – विजयपाल सिंह, केशव सिंह, सत्यपाल सिंह, इं- इंद्र सिंह चिलवाल, गौरव मेहरा, मुनीष तिवारी, राजू कुमार, यशपाल सिंह, योगेश ततराड़ी, गोविन्द भट्टð, शालाखा पंत, प्रियंका पुंडीर, इ- रीना सिंह, पूजा मेहता, गीता गंगवार, नरेंद्र आदि मौजूद थे।
