Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का निधन, शोक की लहर

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। उत्तरांचल दर्पण के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया जगत के साथ ही तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विष्णुपुरी गली नंबर 10 रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी 94 वर्षीय इंद्रसेन धींगड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। इंद्रसेन धींगड़ा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी एक विशिष्ट और अलग पहचान बनाई थी। उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निष्ठा के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। दिवंगत इंद्रसेन धींगड़ा का अंतिम संस्कार आज शाम राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। शव यात्रा उनके निवास स्थान से शाम 4 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत के तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *